सर्दियों का सूरज

akhilesh 1
फोटो अखिलेश कुमार

-प्रकाश केवडे-

prakash kevde
प्रकाश केवडे

सर्दियों में सूरज
के मिजाज का
पता नहीं होता
बादलों के बीच से
कब निकलेगा
भरोसा नहीं होता
निकल भी आया
तो गर्मी नहीं देता
हर दिन इतवार
समझ आराम
फरमाता
शाम जल्द
घर लौट जाता।
सर्दियों की कसर
गर्मी में निकालेगा
खुद दिन भर
आसमान में रह
लोगों को घर में
कैद रखेगा।

रचियता प्रकाश केवडे

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted