ग्राम गोदल्याहेड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य शुरू

01

कोटा। ग्राम गोदल्याहेड़ी में राज्य सरकार द्वारा 16 बेड का प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 1 करोड 85 लाख रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है। पूर्व सरपंच अशोक रोहर के प्रयासों से पिछले दिनों प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र की आवंटित भूमि से जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटा दिया गया था। अब प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणो में खुशी की लहर है। अशोक रोहर ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनने से आस पास के गांवो को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। अभी ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं को दूरी तय करनी पडती है।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted