
-अखिलेश कुमार-

(फोटो जर्नलिस्ट)
फाल्गुन हिन्दू पंचांग का अंतिम महीना है। इस महीने को आनंद और उल्लास का महीना कहा जाता है। यही वजह है कि सबसे सुंदर और खूबसूरत फूल भी इसी महीने में देखने को मिलते हैं।

इसी माह की पूर्णिमा को रंगों का त्यौहार होली मनाई जाती है। शीत की लंबी लंबी ठंडी रातों के कुछ दिन बाद प्रकृति में मनभावन रंगीले फागुन का सुहाना आगमन होता है।

बसंत के मौसम के साथ सुहाना फागुन प्रकृति का सबसे श्रेष्ठ उपहार कहा जा सकता है। इस महीने की पूर्णिमा को फाल्गुनी नक्षत्र होने के कारण इस महीने का नाम फाल्गुन है।

इस महीने से धीरे धीरे गरमी की शुरुआत होती है, और सर्दी कम होने लगती है।

