देश को अपना आशियाना बना लिया

-देवेन्द्र यादव-

devendra yadav
देवेंद्र यादव

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद, भारत जोड़ो यात्रा के नायक कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की एक मानहानि केस में संसद सदस्यता और दिल्ली स्थित सरकारी मकान को खाली करना पडा। लेकिन इसके बाद राहुल गांधी ने सारे देश को अपना आशियाना और देश की जनता को अपना शामियाना बना लिया।
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा चल रही थी तब तक किसी को यह पता नहीं था कि राहुल गांधी के खिलाफ गुजरात की अदालत एक ऐसा फैसला सुनाएगी इससे राहुल गांधी की संसद सदस्यता निरस्त हो जाएगी और संसद सदस्यता निरस्त होने के चलते राहुल गांधी को अपना सरकारी निवास भी खाली करना पड़ जाएगा। कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा की सफलता का जश्न मना रही थी और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की चर्चा देश विदेश में हो रही थी। तभी गुजरात की अदालत ने एक मानहानि केस में सजा सुना दी और इस सजा के चलते उनकी संसद की सदस्यता निरस्त हो गई और सरकारी बंगला भी खाली करना पड़ा।
एक तरफ कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से खुश नजर आ रही थी और भाजपा भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को लेकर परेशान थी। मगर जब राहुल गांधी को मानहानि के केस में सजा का ऐलान हुआ तब कांग्रेस कुछ मायूस हुई लेकिन कांग्रेसियों को मायूसस नहीं होने दिया। राहुल गांधी ने भाजपा से कर्नाटक की सरकार को विधानसभा चुनाव में जीत कर कांग्रेस की झोली में डाल दिया।
राहुल गांधी संसद की सदस्यता जाने और दिल्ली स्थित सरकारी बंगला खाली करने के बाद देशभर में ऐसे निकल पड़े जैसे देश अब उनका आशियाना है और देश की जनता उनका शामियाना है । 8 जुलाई को देश ने ऐसा नजारा पहली बार देखा जब देश का एक कद्दावर नेता आम जनता की तरह खेतों में काम करता हुआ नजर आया और मजदूरों के साथ बैठकर मजदूरी करने के बाद मजदूरों के साथ खाना खाया। हरियाणा के सोनीपत जिले के महोना गांव मै राहुल गांधी जब कृषक संजय के खेत में पहुंचे तब संजय धान की रोपाई के लिए मजदूरों का इंतजार कर रहे थे। संजय को क्या पता था कि देश की राजधानी दिल्ली से चलकर राहुल गांधी संजय का हाथ बटाने उनके खेत पर आ जाएंगे और उनके साथ धान रोपने लग जाएंगे।
राहुल गांधी की इस सादगी पर सारा सोनीपत और मोहना गांव मोहित है।
संसद सदस्यता जाने के और सरकारी मकान को खाली करने के बाद राहुल गांधी निरंतर आम जनता के बीच जा रहे हैं। उनके काम में हाथ बता रहे हैं और जनता के दुख दर्द को समझ रहे हैं।
संसद सदस्यता जाने और मकान खाली करने के बाद देश के राजनीतिक गलियारों में दबी जुबान कयास लगाए जा रहे थे कि राहुल गांधी अपना अधिक समय देश से बाहर गुजारेंगे मगर ऐसा नहीं हुआ। बल्कि वह देश की जनता के बीच नजर आ रहे हैं और अब देश की जनता राहुल गांधी को अपना भविष्य भी समझ रही है।
देश की जनता के प्यार और विश्वास ने राहुल गांधी के आत्मविश्वास को बढ़ा दिया है।
वहीं कांग्रेस का कार्यकर्ता और नेता अब पहले से ज्यादा एकजुट नजर आ रहा है।
12 जुलाई को कांग्रेस ने राहुल गांधी को मानहानि केस में सुनाई गई सजा के संदर्भ में देश के राज्यों में एक दिवसीय सत्याग्रह करने का ऐलान किया है। कांग्रेस का आरोप है कि सत्ताधारी भाजपा राहुल गांधी को जबरदस्ती परेशान कर रही है। राजनीतिक पंडितों की नजर 12 जुलाई को कांग्रेस के होने वाले सत्याग्रह पर है।
देवेंद्र यादव, कोटा राजस्थान
(लेखक वरिष्ठ पत्रकार एवं स्तंभकार हैं। यह लेखक के निजी विचार हैं)

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments