
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों भारत जोडो यात्रा के दौरान विभिन्न दलों के नेताओं और प्रतिनिधियों से मिल रहे हैं। उन्होंने सोमवार को
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत समेत कई किसान नेताओं से मुलाकात की। राहुल गांधी ने किसान नेताओं के साथ किसानों के मुद्दे पर चर्चा की। राहुल की यात्रा हरियाणा के बाद पंजाब होते हुए जम्मू कश्मीर की ओर बढ़ेगी। इसे लेकर केन्द्रीय सुरक्षा एजेंसियां ने जरूरी इंतजाम किए हैं। सुरक्षा चाक-चौबंद रखी गई है। इससे पहले जब भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश से गुजर रही थी तो कांग्रेस ने राकेश टिकैत को यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था. हालांकि, राकेश टिकैत ने यात्रा में शामिल होने से इनकार कर दिया था।
बीकेयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा था कि वह कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में भाग नहीं लेंगे। उन्होंने कहा था कि बीकेयू के कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ यात्रा में भाग लेने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन जिला अध्यक्षों के पद से ऊपर के पदाधिकारी इसमें भाग नहीं लेंगे।
नरेश टिकैत ने भी इससे पहले राहुल गांधी के समर्थन में पत्र लिखकर उन्हें यात्रा की सफलता के लिए बधाई दी थी और कहा था कि यात्रा के 100 दिन वैचारिक क्रांति लेकर आए हैं। उन्होंने कहा था कि यात्रा ने किसानों के मुद्दों को भी उजागर किया, यह स्वतंत्र भारत के लिए वैसे ही प्रेरणादायक यात्रा बन जाएगी, जैसे महात्मा गांधी के दांडी मार्च ने स्वतंत्रता-पूर्व देश को प्रेरित किया था।


















भाकियू के नेता राकेश टिकैत एक असफल पिटे पिगाए नेता हैं. इन्होंने किसान आंदोलन की आड़ में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी। पार्टी के समर्थन की भूमिका तैयार करने का काम किया है. ऐसे किसान विरोधी नेताओं का समर्थन लेकर, राजनैतिक दल देश और समाज का अहित कर रहे हैं