कोटा की दिव्यांशी ने राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

boxing

कोटा। मणिपुर के इम्फाल में 28 अक्टूबर से 2 नवम्बर तक आयोजित हुई 5वीं बालिका जूनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में कोटा महाबली स्पोर्ट्स एकेडमी की मुक्केबाज दिव्यांशी ने रजत पदक प्राप्त किया है। कोटा मुक्केबाजी संघ के महासचिव देवी सिंह ने बताया कि 57 किलोग्राम भार वर्ग में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए दिव्यांशी ने यह पदक प्राप्त किया है। उसकी इस उपलब्धि के बाद समाज सेविका एकता धारीवाल, जिला खेल अधिकारी अब्दुल अजीज पठान, जिला मुक्केबाजी संध के अध्यक्ष सुरेश चौधरी, कोटा वूशु एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवभगवान गोदारा, एनआईएस कोच सूरज गौतम, कोटा उत्तर और दक्षिण के महापौर मंजू मेहरा व राजीव अग्रवाल, राजस्थान बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिवऔर बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार निर्वाण ने दिव्यांशी और उसके कोच अशोक गोतम को बधाई देते हुए भविष्य में इससे भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments