राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कोटा वूशु टीम रवाना

kotateam

कोटा. महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय जमवारामगढ़ जयपुर में  20 से 24 नवम्बर के बीच आयोजित होने वाली 66 वी राज्य स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं में पहली बार सम्मिलित वूशु प्रतियोगिता के लिए कोटा टीम शनिवार को रवाना हुई। कोटा वूशु एसोसिएशन के महासचिव अशोक गोतम ने बताया कि कोटा टीम में ट्रायल के आधार पर 4 बालिका और 8 बालको का चयन प्रतियोगिता के लिए किया गया है। प्रतियोगिता में टीम कोच, टीम मैनेजर सहित 15 सदस्य भाग लेंगे। बालिका वर्ग में पदमाक्षी सारस्वत ,भूमिका सेन, प्रतीक्षा सिंह, रितु खटाना व बालको में यश अग्रवाल , त्रिलोक, नवीन मेगवाल, नवदीप वर्मा, सचिन गुर्जर, कुनाल सिंह ,यश चौधरी व पुरषोत्तम , टीम कोच शुभम चौधरी व टीम मैनेजर देवेन्द्र मालव और निशा पालीवाल होंगे। सभी खिलाड़ियों को कोटा दक्षिण महापौर राजीव अग्रवाल,जिला शिक्षा अधिकारी प्रदीप चौधरी, अतिरिक्त शिक्षा अधिकारी राजेश मीणा, कोटा वुशु एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवभगवान गोदारा , जिला खेल अधिकारी अब्दुल अजीज पठान व पार्षद ओम खटाणा ने अपना आशीर्वाद देकर प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद के साथ रवाना किया।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted