
कोटा। वन्य जीव सप्ताह के अवसर पर कला दीर्घा में फोटो स्टैम्प ओर औषधि वनस्पति की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। वन्य जीव सप्ताह का समापन सात अक्टूबर को होगा। वन्य जीव दिवस के अवसर पर प्रदर्शनी का आयोजन के अलावा विभन्न प्रतियोगिताएं शिड्यूल के अनुसार ही होंगी। वन्य जीव सप्ताह की शुरुआत साइकिल रैली के साथ हुई। उद्घाटन समारोह के बाद आर्ट गैलरी में फ़ोटो प्रदर्शनी आयोजित की गई जिसका विषय था प्लास्टिक के दुष्परिणाम।
इस अवसर पर वन्य जीवों को जिन स्टैम्प में दर्शया गया है उनका भी प्रदर्शन किया गया। वन औषधि और वनस्पति को भी प्रदर्शित किया गया।

प्रदर्शनी के सुबह उद्घाटन के बाद बडी संख्या में दर्शकों ने प्रदर्शनी देखी। इसमें स्टूडेंट की संख्या अधिक रही।
उद्घाटन के समय मुख्य वन्य जीव संरक्षक, उप वन्य जीव संरक्षक, डीफओ मुकन्दरा, 3 सहायक वन संरक्षक मौजूद रहे। इनके अलावा वन्य जीव विभाग का स्टाफ में चेतना, मुकेश, बलराम भी थे। अनुराग भटनागर के निर्देशन में सफल आयोजन हुआ।

प्रदर्शनी में भाग लेने वाले प्रतियोगियों का आरोप था कि यहां सरकारी खर्च पर व्यक्ति विशेष ने अपने खुद के ओर अपने मित्र के सबसे अधिक फोटो प्रदर्शित किए। अन्य फोटोग्राफरों ने नियमो का पालन करते हुए साइज़ ओर संख्या का ध्यान रखा। पिछली बार भी ऐसी ही धांधली के आरोप लगे थे।

















