
-द ओपिनियन डेस्क –
कोटा। राजस्थान के कोटा में वन विभाग की ओर से वन्य प्राणी सप्ताह 1 से 7 अक्टूबर तक मनाया जाएगा जिसके लिए कार्यालय उप वन संरक्षक वन्य जीव, मुकन्दरा राष्ट्रीय उद्यान द्वारा कार्यक्रम जारी किया गया है।
उप वन संरक्षक वन्य जीव सुनील गुप्ता ने बताया कि 1 अक्टूबर को प्रातः 8 से 10 बजे तक स्मृति वन अनन्तपुरा में वन्यजीव सप्ताह का उद्घाटन एवं प्रातः 11 से सायं 6 बजे तक आर्ट गैलेरी में फोटोग्राफ प्रदर्शनी एवं मेडिसिनल प्लान्टस की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा। इसी प्रकार 2 अक्टूबर को प्रातः 6 से 10 बजे तक गराडिया महादेव व सावन भादो डेम में वन भ्रमण एवं फोरेस्ट ट्रीज की पहचान एवं बर्ड वाचिंग, 3 अक्टूबर को प्रातः 6 से 10 बजे तक गैपरानाथ महादेव मंदिर में वन भ्रमण, जू केम्पस से दो केन्टरों में कोटा के बच्चों को वन भ्रमण कराना व वन भ्रमण, बोराबास ग्राम के सरकारी स्कूलों के बच्चों को दो केन्टरों से वन भ्रमण एवं प्रातः 11 से 12 बजे तक राजकीय महाविद्यालय में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
श्री गुप्ता ने बताया कि 4 अक्टूबर को अभेड़ा बायोलोजिकल पार्क में प्रातः 6 से 9 बजे तक लाईव फोटोग्राफी प्रतियोगिता, सावन भादो डेम में प्रातः 6 से 10 बजे तक वन भ्रमण, दरा ग्राम के सरकारी स्कूलों के बच्चों को दो केन्टरों से वन भ्रमण एवं प्रातः 6 से 9 बजे तक गराडिया में वन भ्रमण, जू केम्पस से दो केंटरों में कोटा के बच्चों को वन भ्रमण कराएंगे। 5 अक्टूबर को प्रातः 6 से 9 बजे तक गैपरानाथ में वन भ्रमण, मूक एवं बधिर बच्चों को एवं सुधार गृह से महिलाओं को गैपरानाथ का वन भ्रमण, बोराबास के सरकारी स्कूल के बच्चों को वन भ्रमण, कोटा विश्वविद्यालय में प्रातः 11 से 12 बजे तक रंगोली प्रतियोगिता व दोपहर 12ः30 से 1 बजे तक आशु भाषण का आयोजन किया जाएगा।
6 अक्टूबर को प्रातः 6 से 9 बजे तक अकेलगढ़ में वन भ्रमण, बर्ड वाचिंग एवं बेटेनाईजेशन, गराडिया में वन भ्रमण व सावन भादो डेम दरा में वन भ्रमण तथा 7 अक्टूबर को अपरान्ह 4 से सायं 5 बजे तक जेडीबी गर्ल्स कॉलेज में समापन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।