पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड कर्मचारी ने ट्रेन के आगे आकर दी जान

-दुष्यन्त सिंह गहलोत-

कोटा। कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक 67 वर्षीय व्यक्ति ने ट्रेन के आगे आकर आत्म हत्या कर ली। मृतक ओम प्रकाश माथुर पुत्र राम दयाल माथुर निवासी वर्धमान नगर कुन्हाड़ी का शव जयहिंद नगर के पास रेलवे ट्रेक पर पड़ा मिला। बोरखेड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बोरखेड़ा थाना पुलिस के अनुसार मृतक ओम प्रकाश माथुर पीडब्ल्यूडी से रिटायर्ड कर्मचारी है। वह ठेकेदारी का काम करता था। उसकी साइट जय हिंद नगर में चल रही थी। उसने सुबह जयहिंद नगर रेलवे ट्रेक पर ट्रेन के आगे आकर आत्म हत्या कर ली। सुचना पर पुलिस मौके पर पहुची जहाँ ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटी हालत में मिला। उसे तुरंत एम्बुलेंस की मदद से एमबीएस अस्पताल लाया गया। जहाँ उसकी कुछ देर बाद ही उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक व्यक्ति के परिवार में तीन बेटे व् पत्नी है। आत्महत्या के कारणों का पता नही चल पाया है। पीड़ित परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments