
-चन्द्र प्रकाश चंदू पत्रकार-
कोटा। राजस्थान के कोटा शहर के गुलाब बाड़ी, आर्य समाज रोड, मंे आवारा श्वानों का आतंक है। श्वानों ने शुक्रवार सुबह भाजपा नेता चंद्रप्रकाश महावर के 5 वर्षीय पुत्र भूमेश महावर को घायल कर दिया। भूमेश घर के बाहर खेल रहा था उसी समय तीन -चार कुत्तों ने हमला किया और बच्चे को 10 फीट तक घसीट कर ले गए और बुरी तरह नोच लिया। स्थानीय लोगों ने भागकर बच्चे को कुत्तों से चंगुल से छुड़ाया अन्यथा कोई बड़ी घटना हो सकती थी। बच्चे के पीठ पर कुत्तों के काटने से गंभीर घाव हो गए हैं।

स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन इन आवारा कुत्तों को पकड़े। पिता चन्द्र प्रकाश ने जब नगर निगम में बात की तो उन्हें जवाब मिला कि निगम वाले कुत्ते नहीं पकड़ सकते। डॉग स्क्वायड यूनियन वाले कुत्ता पकड़ने पर ऑब्जेक्शन करते हैं। महावर ने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है जिसका शिकायत नंबर राजस्थान संपर्क परिवाद क्रमांक 092216113824350 है।
कोटा शहर की गली चौराहों पर आवारा कुत्तों के झुंड आसानी से नजर आ जायेंगे,चलते फिरते रहवासियों,दो पहिया वाहन चालकों को यह कुत्ते निशाना बनाते हैं। देश में बच्चों से ज्यादा कुत्तों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है। देश में मनुष्य की आबादी बढ़ रही है इसलिए इनकी जान की कीमत पर पशुओं से भी कमतर आंकी जा रही है।यह विडंबना ही है कि हमारे नौनिहाल घर से बाहर सुरक्षित नहीं हैं।