
कोटा। शरदपूर्णिमा के उपल्क्ष्य में अखिल भारतीय कौशिक गायत्री परिवार साधानश्रम बोरखेड़ा पर 3 से 9 अक्टूबर तक श्रीमद्भागवत कथा एवं गायत्री यज्ञ के आयोजन किए जाऐंगे।
गायत्री साधनाश्रम के मुख्य संचालक यज्ञदत्त हाड़ा एवं संचालक युधिष्ठिर सिंह ने बताया कि 3 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे से द्वारकाधीश मंदिर मण्डीपाड़ा बोरखेड़ा के मंगल कलश या़त्रा निकलेगी। कथा वाचक मथुरा वृंदावन के पंडित कमलेश शर्मा बृजवासी होंगे। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1 से 5 बजे तक रहेगा। प्रबंधक बलराम भारद्वाज के अनुसार यज्ञ की पूर्णाहूति प्रातः 8 बजे से साधक सम्मेलन के साथ 10 बजे होगी।