कोटा। श्री नारायण व्यायाम शाला अखाड़ा समिति की वार्षिक बैठक मंगलवार को श्री नारायण व्यायाम शाला अखड़ा समिति के कार्यालय श्री दक्ष प्रजापति नारायण बाबा की बगीची छावनी कोटा पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता व्यायाम शाला अखड़ा समिति के अध्यक्ष कमलेश प्रजापति ने की। बैठक में समिति द्वारा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और समिति के विधान अनुसार वर्तमान समिति का कार्यकाल पूर्ण होने पर सर्व सम्मति से नई समिति का गठन किया गया। श्री नारायण व्यायाम शाला अखाड़ा समिति के अध्यक्ष पद पर राजेन्द्र प्रसाद प्रजापति राजू पेंटर को चुना गया और उपाध्यक्ष के पद पर पंकज कुमार प्रजापति, खुशाल उदयवाल, देवेंद्र कालू, को चुना गया। व्यायाम शाला समिति के महामंत्री पद पर महेश मोनू को और कोषाध्यक्ष के पद पर हेमन्त गोलू को चुना गया। व्यायाम शाला के मुख्य सरंक्षक पद पर मोहनलाल भगेनिया व गुरु मनीष यथावत रहे । सरंक्षक मण्डल में श्रीलाल चंदेल, भारत नारोलिया, व संचालक भूपेन्द्र भाया, कमलेश प्रजापति को चुना गया। सुरक्षा प्रमुख जयप्रकाश तुसिया सिट्टू और अखड़ा प्रमुख देवेन्द्र सोनू को चुना गया। अखड़ा सह प्रमुख देवराज डब्बू, भवेश चंदेल, मीडिया प्रभारी रिशांसु प्रजापति को चुना गया। संचालन मण्डल में विवेक प्रजापति, सोनू रॉक्स, नरेश प्रजापति, लोकेश प्रजापति को चुना गया। वर्ष 2022 के त्योहारों पर उत्सव, जुलूस अन्य कार्यक्रम नव गठित समिति के द्वारा सम्पन्न करवाए जाएंग।े बैठक का संचालन समिति के महामंत्री विवेक मोनू ने किया। बैठक में व्यायाम शाला के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे । बैठक का धन्यवाद भारत कुमार नारोलिया द्वारा किया।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments