कोटा शहर में विकास के काम अद्भुत,पर्यटन विकास होगा

जयपुर से आए श्री संधू ने नगर विकास न्यास के अधिकारियों के साथ कोटा शहर के विकास कार्यों का अवलोकन किया। अदालत चौराहे से विकास कार्यों के जायजा लेने की शुरुआत हुई जिसके बाद विवेकानंद सर्किल नयापुरा अंटाघर अंडरपास, जेडीबी सर्किल कोटडी ग्रेड सेपरेटर एरोड्रम अंडरपास , सिटी मॉल एलिवेटेड रोड अनंतपुरा फ्लाईओवर का अवलोकन कर प्रोजेक्ट एवं कार्य के समय पर पूर्ण होने पर धिकारियों एवं अभियंताओं की सराहना की

sandhu

-कृष्ण बलदेव हाडा-

kbs hada
कृष्ण बलदेव हाडा

कोटा। राजस्थान में नगरीय विकास विभाग के मुख्य सलाहकार जीएस संधू ने कहा कि कोटा शहर में करवाए गए विकास कार्य के निश्चित रूप से अद्भुत है और इसके कारण आने वाले समय में कोटा में पर्यटन के विकास को बढ़ावा मिलेगा। इन विकास कार्यों की वजह से अब कोटा शहर का पूरी तरह से कायाकल्प हो चुका है।
कोटा में आवागमन, पर्यटन विकास एवं जन सुविधाओं के सभी परियोजनाओं का नगरीय विकास विभाग के सलाहकार जीएस संधू ने निरीक्षण कर कहा कि कोटा में नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल की पहल पर जिस सोच के साथ परियोजनाओं को शुरू किया गया था,वे सभी प्रोजेक्ट समय सीमा में गुणवत्ता के साथ एवं आधुनिक तकनीक का समावेश करते हुए पूर्ण हो गए हैं। कोटा में हुआ विकास अद्भुत है जो सालों तक शहर वासियों के लिए सुविधाओं का बड़ा माध्यम बनेगा।
जयपुर से आए श्री संधू ने नगर विकास न्यास के अधिकारियों के साथ कोटा शहर के विकास कार्यों का अवलोकन किया। अदालत चौराहे से विकास कार्यों के जायजा लेने की शुरुआत हुई जिसके बाद विवेकानंद सर्किल नयापुरा अंटाघर अंडरपास, जेडीबी सर्किल कोटडी ग्रेड सेपरेटर एरोड्रम अंडरपास , सिटी मॉल एलिवेटेड रोड अनंतपुरा फ्लाईओवर का अवलोकन कर प्रोजेक्ट एवं कार्य के समय पर पूर्ण होने पर श्री संधू नेअधिकारियों एवं अभियंताओं की सराहना की। इसके बाद उन्होंने सिटी पार्क ऑक्सीजन का अवलोकन कर पार्क में विकसित किए गए विश्व स्तरीय मॉन्यूमेंट्स, सघन वृक्षारोपण एवं जल संचयन सहित पार्क का भ्रमण कर पर्यटन विकास एवं शहर वासियों के लिए महत्वपूर्ण बताया,वही पशुपालकों के लिए नगर विकास न्यास द्वारा विकसित की गई देश की अनूठी देवनारायण आवासीय योजना का भी उन्होंने अवलोकन कर पशुपालकों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि एक ही स्थान पर पशुपालकों के लिए सभी संसाधनों एवं सुविधाओं का समावेश कर बनाई गई योजना पशुपालकों के जीवन स्तर में बड़ा बदलाव लाएगी।
श्री संधू ने कोटा में पर्यटन को विश्व स्तरीय पहचान दिलाने वाले प्रोजेक्ट चंबल रिवर फ्रंट का भी अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया उन्होंने रिवर फ्रंट पर विकसित किए जा रहे हेरिटेज एवं विभिन्न घाटों के निर्माण कार्य को देखा और कार्यों की प्रगति रिपोर्ट पर संतोष जताते हुए कहा कि कोटा में आवागमन पर्यटन विकास हेरिटेज एवं जन सुविधाओं के पूर्ण हुए प्रोजेक्ट्स ने शहर की सूरत बदल दी हैं चंबल रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट पूर्ण होते ही कोटा पर्यटन के क्षेत्र में भी विश्व स्तरीय पहचान बनाएगा। निरीक्षण के दौरान नगर विकास न्यास ओएसडी आरडी मीणा ने सभी प्रोजेक्ट्स के बारे में मुख्य सलाहकार को जानकारी दी, वही सचिव राजेश जोशी ने निर्माणाधीन विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट बताई। इस दौरान मुख्य अभियंता ओपी वर्मा सहित नगर विकास न्यास के अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments