दुःखद : बिजली के तार औरअंग्रेजी बबूल बने स्पॉट बिलडक की मौत का सबब

01
फोटो अखिलेश कुमार

-अखिलेश कुमार-

akhilesh kumar
अखिलेश कुमार

(फोटो जर्नलिस्ट)

कोटा। भारतीय प्रवासी पक्षी गुगरल बत्तख अर्थात स्पॉटबिल डक आज नांता गांव में प्रातः भ्रमण के दौरान झाड़ियों में फंसा हुआ दिखा। नजदीक जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। उसका एक पैर बबूल के कांटों में बुरी तरह फंसा हुआ था। उसका फ्लिपर दो बड़े कांटों से बिंधा हुआ था।

02
फोटो अखिलेश कुमार

स्थानीय लोगों के अनुसार इन दिनों जलीय पक्षी उड़ते समय बिजली के तारों से टकरा कर गिर जाते हैं। यह जलीय पक्षी भी बिजली के तार से टकरा कर बबूल की झाड़ी में गिर गया होगा। जहां उनके एक फ्लिपर में कांटे धंस गए और कांटों से छूटने के प्रयास में छटपटाते हुए इसकी जान चली गई!

03
फोटो अखिलेश कुमार

…हर जगह बिजली के तारों का जाल और अंग्रेजी बबूल दोनो इंसानों द्वारा लगाए जाते है जो प्रकृति के लिए हानिकारक साबित हो रहे हैं।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
D K Sharma
D K Sharma
3 years ago

बहुत दुखद