
-ए एच जैदी-

(नेचर प्रमोटर)
कोटा। वन्य जीव सप्ताह के तहत जानकी देवी बजाज गर्ल्स कॉलेज में गुरुवार छह अक्टॅबर को 10 बजे से 12 .30. बजे तक में तीन ग्रुप में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 6 से 8 तक के बच्चो में तितली, 9 से 12 कक्षा वाले बच्चो के लिए लेपर्ड ओर कॉलेज वर्ग में चीता या हाइना विषय रखा।

2 वर्ष बाद हुई प्रतियोगिता में प्रतियोगियों ने बहुत ही खूबसूरत और कलात्मक रंगोली बनाई। प्रतियोगियों के चयन के लिए चार जज नियुक्त किए गए थे। इनमें दो जज कॉलेज के विभाग के तथा अन्य स्वतंत्र निर्णायक थे। वन्य जीव और मूकन्दरा के स्टाफ ने इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बहुत सुंदर व कलात्मक ढंग से वन्यजीवों के प्रति जागरूक किया गया है।